मै भी हो चुकी हूं शिकार, अगर कोई छेड़े तो थप्पड़ मारो- सांसद पूनम महाजन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुंबई नार्थ सेंट्रल से सांसद पूनम महाजन ने रविवार (एक अक्टूबर) को कहा कि उनके समेत सभी भारतीय महिलाओं को कभी न कभी “यौन उत्पीड़न” का सामना करना पड़ता है। महाजन ने बताया, “उस समय मैं कार अफोर्ड नहीं कर सकती थी तो वर्सोवा से वर्ली तक क्लास के लिए ट्रेन से जाती थी। लेकिन जब मुझे अवांछित तरीके से देखता थामै भी हो चुकी हूं शिकार, अगर कोई छेड़े तो थप्पड़ मारो- सांसद पूनम महाजन

तो मैं खुद को बेचारी नहीं महसूस करती थी। इस दुनिया की हर औरत खासकर भारत में इसका सामना करती हैं।” पूनम महाजन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि राजनीति में औसतपना (मीडियाक्रिटी) पुरुष बर्दाश्त कर सकते हैं, महिलाएं नहीं। महाजन ने कहा, “औसतपना महिलाओं को शोभा नहीं देता। हमें शक्ति की जरूरत है और हमने ये दिखाया है।” पूनम महाजन इस भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनके पिता प्रमोद महाजन बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे।

पूनम महाजन ने आईआईएम अहमदाबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा, “हमारे जीवन के हर अंग से कोई देवी जुड़ी हुई हैं। कुछ मामलों में हम अमेरिका से आगे हैं।” महाजन ने आगे कहा, “अमेरिका में आज तक महिला राष्ट्रपति नहीं हुई जबकि हमारे यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री हो चुकी हैं। आइए कांच की दीवार को तोड़ दें। परंपरा को निभाना हमारे ऊपर है। आत्म-दया दिखाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई आपको छेड़े तो उसे थप्पड़ मारिए, ये मत सोचिए कि उसने ऐसा क्यों किया।”

ये भी पढ़े: जानिए क्यों? सिर्फ आफिस जाने के लिए 1.5 लाख रुपये खर्च करता है यह सख्श

नौ दिसंबर 1980 को मुंबई में जन्मीं पूनम महाजन साल 2006 में अपने पिता के निधन के बाद सक्रिय राजनीति में आईं। साल 2014 के लोक सभा चुनाव में उन्होंने करीब 1.80 लाख वोटों से मुंबई नार्थ सेंट्रल से कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया। प्रिया दत्त दो बार से इस सीट से संसदीय चुनाव जीत चुकी थीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com