बाप रे, ये मछ्ली खाती है इंसान के प्राइवेट पार्ट!

बाप रे, ये मछ्ली खाती है इंसान के प्राइवेट पार्ट। कई खतरनाक मछलियों के बारे में आपने सुना और देखा होगा लेकिन ये नरभक्षी मछली इंसानों के प्राइवेट पार्ट को खा जाती है।बाप रे, ये मछ्ली खाती है इंसान के प्राइवेट पार्ट!

इस मछली का नाम पाकु है, जिसे द नटक्रैकर (सरौता) के नाम से भी जाना जाता है। इस मछली की फोटोज सोशल साइट्स पर भी वायरल हो रही है।

मछ्ली के दांत इंसानों की तरह हो सकते हैं

लगभग एक साल पहले ये मछली अमेरिकी प्रांत न्यू जर्सी के डेलरान सिटी के एक झील में मिली थी, जिसके फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि, मूल रूप से अमेजन नदी में मिलने वाली ये मछली झील में कैसे आई, इसका पता नहीं चल सका है। न्यू जर्सी के डेलरान सिटी के रहने वाले रोन रोस्सी अपने बेटे फ्रैंक के साथ एक झील में मछलियां पकड़ रहे थे, तभी उनकी पकड़ में पाकु मछली आ गई।

तब उन्होंने बताया था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि किसी मछली के दांत बिल्कुल इंसानों की तरह हो सकते हैं। हालांकि, वे मछली को पकड़ कर अपने घर ले गए और इंटरनेट से उसके बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा, “मुझे शुरू में लगा कि ये शार्क या पिरान्हा की प्रजाति से जुड़ी कोई मछली होगी, लेकिन ये तो बहुत ही दुर्लभ किस्म की मछली है।”

पाकु मछली दुनिया की अत्यंत दुर्लभ मछलियों में से एक है और बहुत ही खतरनाक होती है। ये ब्राजील के अलावा पेरिस, स्कैंडिनेविया और ओशिनिया में पाई जाती है। डेनमार्क में पाकु मछली ने एक तैराक के प्राइवेट पार्ट को काटकर खा लिया था। इसके बाद से पाकु मछली जिन क्षेत्रों में पाई जाती है, वहां तैराकों को जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com