प्रधानमंत्री मोदी बोले, पूरे विश्व को आकर्षित कर रहा है भारत

shivaji2_1482575310_749x421-1नई दिल्ली: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज मुंबई में शिवाजी स्मारक का उद्घाटन किया।

यह स्मारक समुद्र के अंदर बनाया जाएगा। यह समुद्र के अंदर दुनिया का सबसे ऊंचा स्मारक बनाया जा रहा है। उस दौरान उन्होंने वहां आए लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी हमारे लिए आदर्श पुरुष हैं। उनहोंने किसानों को भी युद्द के लिए तैयार किया था। दुनिया को शिवाजी के बनाए किलों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने लोगों की खुशी के लिए अपना पूरा जीवन त्याग कर दिया था। 
साथ ही उन्होंने विकास के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि देश की हर समस्या का हल विकास ही है। लेकिन विविधता से भरे इस देश में लोग भांति भांति की राजनीति कर रहे हैं। समस्या से निजात पाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता देश का विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में सिर्फ विकास के लिए काम किया है। लेकिन लोग उसे भी ठीक ढंग से नहीं करने दे रहे हैं। हमारे आगे इसे करने में भी अड़चन पैदा कर रहे हैं।
हमारी पार्टी ने शुरू से ही विकास का रास्ता चुना है। हमने पूरे देश के अंदर वीड़ा उठाया है कि देश को दवाई मिले स्वच्छ भारत बने। देश के गरीब परिवारों को लड़की के चूल्हें से मुक्त कराया है। देश में सलेंडर बांटे हैं। हमने यह करोड़ों लोगों को दिए हैं। आने आने वाले समय में 3 करोड़ लोगों को सिलेंडर पहुंचाना है। 
इस देश में बिजली का खंभा तक नहीं लगा था लेकिन हमारी पार्टी ने उकी जिंदकी में उजाला कर दिया है। आजाद भारत में ऐसा करके हमने तो रोशन कर दिया लेकिन जिन्होंने ऐसा नहीं किया उन्हें देश माफ करेगा क्या। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश में 70 सालों तक राज किया और सिर्फ अपना भला किया देश का नहीं। तो क्या देश उन्हें माफ करेगा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com