मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से 5 लाख तक का 100 प्रतिशत ब्याज-मुक्त ऋण दिया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में 2502 युवाओं ने इस योजना का फायदा उठाया है।
युवाओं में उद्यमी बनने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत अब वे जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2502 युवाओं ने स्व रोजगार की राह चुनी हैं।
स्वरोजगार के लिए युवाओं को 1131.16 लाख का ऋण मिला है। 24 जनवरी 2025 को शुरू हुई इस योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण दिया जा रहा है। आगरा में प्राप्त 2950 आवेदनों में से 2604 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। सूक्ष्म उद्यमों के इस जाल से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
नारी शक्ति ने भी भरी उड़ान
स्वावलंबन की इस दौड़ में बेटियां भी पीछे नहीं हैं। योजना का लाभ लेने के लिए 858 महिला आवेदकों ने रुचि दिखाई है, जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह योजना आगरा के युवाओं के लिए गेम चेंजर है। हमारा फोकस महिला उद्यमियों और नवाचारी आइडियाज पर है। — सौम्या आर्य, सहायक आयुक्त उद्योग
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal