शास्त्रों में दान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति की कई तरह की समस्या का अंत हो जाता है साथ भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। लेकिन कई बार व्यक्ति भूलवश ऐसी कई चीजों का दान कर देता है जिससे उसे नुकसान पहुंचता है। हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजें है जिसका दान करना महापाप माना जाता है।
झाडू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए कभी भी झाडू का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं जिसके कारण हमेशा धन की हानि होने लगती है।

बासी खाना कभी भी किसी को दान के रूप में नहीं देना चाहिए। किसी को बासी भोजन का दान करने से घर के लोग बीमार पड़ने लगते है।
शास्त्रों में प्लास्टिक और स्टील के बर्तन का दान कभी भी नहीं करना चाहिए। स्टील के बर्तन का दान करने से जहां सुख-शांति बिगड़ती वहीं प्लास्टिक के बर्तन दान में देने से व्यापार चौपट होने लगता है।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
