पंजाब सरकार के जीएसटी कलेक्शन में सालाना 20 फीसदी और मासिक 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
पंजाब सरकार ने अप्रैल 2025 में अब तक का सबसे ज्यादा 2654 करोड़ जीएसटी कलेक्शन किया है। यह पंजाब के इतिहास में किसी भी महीने में हुआ अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। पंजाब सरकार के जीएसटी कलेक्शन में सालाना 20 फीसदी और मासिक 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल 2024 की तुलना में (2216 करोड़), अप्रैल 2025 में जीएसटी कलेक्शन में 438 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल जीएसटी कलेक्शन में 19.77% की वृद्धि हुई है। मार्च 2025 की तुलना में (2027 करोड़), अप्रैल 2025 में कलेक्शन में 627 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। एक महीने में 30.93% की वृद्धि यह स्पष्ट संकेत है कि आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है।