नए इंडिया की तस्वीर..अस्पताल ने इलाज को किया मना, ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

New Delhi: एक तरफ पीएम मोदी न्यू इंडिया की बात करते हैं। वहीं अब मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसको देखकर आपका मन व्यथित  होगा। दरअसल यहां पर एक महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी और इलाज के अस्पताल को दर-दर भटक रही थी। सभी अस्पतालों ने उसके इलाज से मना कर दिया जिसके बाद उसने लोकल ट्रेन में ही बचे को जन्म दिया।
इस बात की जानकरी सामने आने के बाद शहर में काफी हलचल देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि, यह मामला बीते दिनों 25 अक्टूबर का है लेकिन अब महिला के पति की शिकायत के बाद संज्ञान में आया है। न्यू इंडिया की यह तस्वीर बेहद दुख देने वाली है। दरअसल 26 वर्षीय सुरेखा तिवारी नाम की महिला और उसके परिवार वाले उसको अस्प्ताल ले गए जहां पर उसको इलाज करने से इंकार कर दिया और दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा। वहीं जब वह दूसरे अस्पताल जा रही थी तो उसी दौरान उसने लोकल ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, अस्पताल चाहे किसी भी प्रदेश का हो उसका हाल एक जैसा ही है। कोई भी आम इंसान की तकलीफ को नहीं समझता है। घटना के बाद पति ने सेंटर मुंबई के एक थाने में शिकायत की तो उसके बाद मामला संज्ञान में आ गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने शिकायत में कहा की दो अस्पतालों ने उसकी पत्नी को एडमिट करने से मना कर दिया था। जिसके बाद उसको इलाज के लिए ले दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा।

जब सुरेखा तिवारी को उसके पति दूसरे अस्पताल मुंबई की लोकल ट्रेन से ले जा रहे थे इस दौरान ही उसने बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहे है कि, जिन दो अस्पतालों ने इलाज को मना किया वह कांदिवली और भायंदर थे। इस मामले में महाराष्ट्रा सरकार के एक मंत्री ने कहा कि, वह बीएमसी अस्पतालों के अधिकारियों से बात कर इसकी जानकारी साझा करेंगे और जिसकी भी लापरवाही सामने आई उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
पीएम मोदी के न्यू इंडिया की यह तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि,  शहर कोई भी हो सरकारी अस्पतालों का हाल एक जैसा ही है।
The post नए इंडिया की तस्वीर..अस्पताल ने इलाज को किया मना, ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म appeared first on Live Desh.

The post नए इंडिया की तस्वीर..अस्पताल ने इलाज को किया मना, ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म appeared first on Live India.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com