...तो ये होते है माथे पर तिलक लगाने के फायदे

…तो ये होते है माथे पर तिलक लगाने के फायदे

हिन्दू धर्म में माथे पर तिलक लगाने की परंपरा होती है। किसी भी शुभकार्य,पूजा और मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद माथे पर तिलक लगाने का रिवाज होता है। माथे पर टीका लगाने के पीछे धार्मिक भावना के साथ कुछ वैज्ञानिक आधार भी होता है। आइए जानते हैं माथे पर तिलक लगाने के फायदे के बारे में।...तो ये होते है माथे पर तिलक लगाने के फायदे

तिलक लगाने से हमारे माथे के पिट्यूटरी ग्लैण्ड्ज सक्रिय होने लगते है जिसके कारण से शरीर से आलस्य दूर होता है और दिमागी शक्ति में इजाफा होता है। और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
माथे पर नियमित रूप से तिलक लगाने से नाड़ी मंडल की परिशुद्ध सक्रियता से इनसोमनिया और साइनस जैसे रोग से छुटकारा मिलता है।
 

माथे पर हल्दी का चंदन लगाने से त्वचा शुद्ध होती है क्योंकि हल्दी में एंटी बेक्ट्रियल तत्व होते है जिससे रोगों से निजात मिलती है।
 योगी लोग मेडिटेशन शुरू करने से पहले अपने माथे पर तिलक और तिपुण्ड लगाते है क्योंकि इसी जगह पर आज्ञा चक्र में उपस्थित पिण्ड में जुड़ी सभी नाड़ियों का समूह होता है। ऐसा करने से मस्तिष्क शान्त रहता है और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।
 वही धार्मिक मान्यता के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से चल रहे ग्रह दोष से शांति मिलती है और घर में सुख और शांति आती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com