भारतीय संस्कृति में टीके का अलग ही महत्व है। इस संस्कृति में स्त्री हो या पुरष के पर तिलक लगाने का रिवाज है। माना जाता है कि मनुष्य के मस्तक के बीच में विष्णु भगवान का निवास होता है, और तिलक ठीक इसी स्थान लगाना चाहिए।
इससे व्यक्ति के आत्मविश्वास और आत्मबल में इजाफा होता है। कहा जाता है कि इससे मानसिक बीमारियों से भी बचाव होता है। तिलक लगाने से लोगों को शांति और सुकून मिलता है जिससे मानसिक उत्तेजना पर भा काबू पाया जा सकता है। टीका लगाने से दिमाग में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव संतुलित तरीके से होता है, जिससे उदासी दूर होती है और मन में उत्साह जागता है। इससे सिरदर् की समस्या भी दूर होती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal