जानिए हर परेशानी दूर करे यह मीठी नीम

जानिए हर परेशानी दूर करे यह मीठी नीम

भारत की रसोई में ढेरों तरह के हर्ब इस्तेमाल किए जाते हैं| इनमें से एक है मीठी नीम| मीठी नीम को असल में कड़ी पत्ता कहा जाता है|जानिए हर परेशानी दूर करे यह मीठी नीम

इसके पत्ते भी नीम की तरह छोटे-छोटे होते हैं और फायदे भी नीम की तरह ही होते हैं| रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले कढ़ी पत्तों को नानी मां के नुस्खों में भी खास जगह दी गई है| सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों में यह पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं| इनमें विटमिन बी1, बी3, बी9, सी, आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं|

केला से होने वाले फायदे को जानकर आप भी हो जायेगे हैरान

  1.  कफ
    कफ को बाहर निकालने के लिए कड़ी पत्ते बहुत लाभकारी है| 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कढ़ी पत्ते का रस मिला लें| इस रस का दिन में 3-4 बार सेवन करें| कफ से छुटकारा मिल जाएगा|
  2. उल्टी
    कुछ लोगों का कमजोरी के कारण मन खराब होता रहता है| अक्सर उल्टी आने का मन करता है| इसके लिए कढ़ी पत्ते में कुछ बूंद नींबू का रस और चीनी मिला कर सेवन करें|इससे राहत मिलेगी|
  3. पाचन मजबूत
    पेट से जुड़ी बहुत सी परेशानियों के लिए कढ़ी पत्ता बेहद कारगर है| इसे रोजाना सब्जी में इस्तेमाल करने से पाचन क्रिया मजबूत रहती है| इसके पत्तों को चबाने से मोटापा भी कम होने लगता है|
  4. ग्लोइंग स्किन
    चेहरे के पिंपल और दाग धब्बे दूर करने के लिए कढ़ी पत्तों को पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाकर लगाएं| 15 मिनच बाद चेहरा धो लें| इसका कुछ दिन इस्तेमाल करने से पिंपल की परेशानी दूर हो जाएगी और चेहरे पर चमक भी आ जाएगी|
  5. मजबूत बाल
    कढी पत्ते का पेस्ट और दही को मिलाकर 20-25 मिनट के लिए बालों पर लगाएं| इसके बाद इन्हें शैंपू से धो लें| हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से बाल काले और घने होने शुरू हो जाते हैं|
  6. आंखों का रोशनी तेज
    रोजाना 2 ग्राम मीठी नीम यानि कढी पत्तों का चूर्ण पानी के साथ खाने से आंखोें की रोशनी तेज होने लगती है|
  7. एक्जिमा
    शरीर पर खुजली होने या घाव होने पर कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं| इसे पानी में डाल कर नहाएं या फिर इसका रस लगाएं|
  8. दस्त
    दस्त होने पर 3-4 कढ़ी पत्तों को 1 गिलास पानी में उबाल कर इसे गुनगुना करके पीएं|

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com