जानिए क्या है इराकी महिलाओं के बेइंतहा खूबसूरती का राज

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है और इसके लिए वह तमाम तरह के उपाय अपनाती हैं। स्किन केयर को लेकर आजकल की महिलाएं बेहद जागरूक भी हो चुकी हैं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए वो अपनाएं गए उपायों में वे प्राकृतिक नुस्खों को ज्यादा तरजीह देती हैं क्योंकि यह नुस्खे पूरी तरह से सुरक्षित माने जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए इराकी महिलाओं के बेइंतहा खूबसूरती का वो राज बताने जा रहे हैं जो पूरी तरह प्राकृतिक है और जिसे आज़माकर आप भी पा सकती हैं उनके जैसा आकर्षक रूप।

हर देश का अपना कल्चर और रीति-रिवाज होता है। इसी तरह इराक का नाम सुनते ही वहां के महिलाओं की खूबसूरती हमें याद आ जाती है उनके चेहरे का ग्लो किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। वैसे किसी देश,स्थान विशेष की जलवायु संरचना का लोगों के शरीर पर खासा प्रभाव रहता है और इराकी महिलाओं के सौन्दर्य में भी वहां की स्थानीय जलवायु सहायक है.. लेकिन इसके आलावा भी बहुत कुछ है जो इनके रूप में इजाफा करता है और वो है इन इराकी महिलाएं द्वारा अपनाए गए खास उपाए और इस सीक्रेट्स को हम आप से साझा कर रहे हैं ।

खान-पान में छिपा है इराकी महिलाओं के खूबसूरती का राज

इराकी महिलाओं के सौंदर्य का राज उनके खान-पान में छिपा है। दरअसल ये अपने भोजन वो सारे खाद्य पदार्थों को शामिल करती है जिससे ना सिर्फ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलता है बल्कि जिससे उनकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यहां विशेष तरह के डिश बनाए जाते हैं जो कि बेहद स्वास्थ्यवर्धक होते हैं जैसे कि..

स्पेशल डिश ‘बल्गर’ है इनकी दमकती त्वचा का राज

इराक में गेहूँ को बारीक कूटकर एक विशेष तरह की डिश बनाई जाती है, जिसे ‘बल्गर’ कहते हैं। ये सेहत के लिहाज से बहुत अच्छी मानी जाती है। इसे खाने से स्किन का ग्लो बढ़ता है। यह पचने में आसान होने की वजह से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है।

‘डोलमा’ है यहां का स्वास्थ्यवर्धक भोजन

इराकी महिलाएं खाने में ‘डोलमा’ नामक डिश खाना पसंद करती हैं। इसे चावल के साथ मीट, फलों और सब्जियों की स्टफिंग के साथ बनाया जाता है। ये बहुत स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। ये स्किन के साथ-साथ बालों को भी चमकदार बनाता है।

‘शीनेना’ है स्पेशल ड्रिंक

जिस तरह हम छाछ या दही की लस्सी पीते हैं। उसी तरह इराक में दही और पुदीने को मिलाकर एक ड्रिंक तैयार की जाती है। इसे ‘शीनेना’ कहते हैं। इसे पीने से स्किन के साथ-साथ बालों की चमक भी बढ़ती है।

‘ग्रिल्ड चिकन’ लेती हैं डाइट में

ज्यादा नॉनवेज खाना, वजन बढ़ाता है। अगर आप सही मात्रा में इसे खाते हैं तो ये आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करता है। इराकी महिलाएं ‘ग्रिल्ड चिकन’ या मीट खाती हैं, जो उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है।

‘खजूर’ का करती हैं भरपूर सेवन

खजूर खाना तो हम सभी को पसंद होता है। मूलतः ईरान-इराक में इस फल का ज्यादा उपयोग देखने को मिलता है। वैसे ‘खजूर’ खाने से स्किन फेयर होती है।

पत्तागोभी का करती हैं विशेष प्रयोग

पुराने समय में रानियां पत्तागोभी के पत्तों का उपयोग इस तरह अपने स्तन छुपाने के लिए करती थीं। ये शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने में मदद करता है। कहा जाता है कि इराकी महिलाएं भी इनका उपयोग करती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com