जानिए अपना आज का राशिफल, दिनांक-03 फरवरी 2017, दिन- शुक्रवार

मेष : समय पर काम न होने से कर्मचारियों से नाराज होंगे। अपने काम करने के तरीकों को बदलें। परिश्रम का पूरा परिणाम न मिलने से दुखी होंगे। आर्थिक लाभ होगा।

सामने आया सेना का शर्मिंदगी भरा सच, मां की लाश कंधे पर लाद गांव जाने को मजबूर सैनिक

वृष : अपने जीवनसाथी से योग्य व्यवहार न मिलने से दुखी रहेंगे। कारोबार में विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं सतर्क रहें। पिता के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

मिथुन : दिन की उपयोगिता समझते हुए कार्य करें। परिवार के आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। अपने प्रियजनों से विश्वास में कमी आएगी।

कर्क : आज व्यापार में लाभ के योग हैं। परिजनों से शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। आपकी मिलनसारिता समाज में प्रतिष्ठा दिलाने में सहायक होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह : आप की कोशिशों के कारण परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। व्यापारिक विरोधी परास्त होंगे। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं। वैवाहिक प्रयत्न सार्थक होंगे।

कन्या : कई दिनों से व्यापार में रुका पैसा प्राप्त होगा। अप्रिय स्थिति टलने से प्रसन्नता होगी और अपने इष्ट के प्रति श्रद्धा विश्वास बढे़गा। पराक्रम में वृद्धि से कार्य एवं व्यवसाय में सफलता के योग हैं।

तुला : आप की वाणी पर संयम जरूरी है। बोलने से पहले सोचें फिर बोलें। आज विशेष कार्यों को स्थगित करना पड़ सकता है। समाज में आपका विरोध होगा। व्यवसाय में स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

 वृश्चिक : व्यापारिक नई योजना से लाभ होगा। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। कर्ज से सम्बंधित कार्य पूरे होंगे। जमीन जायदाद से सम्बंधित चर्चा सफल रहेगी।

धनु : दिन उपयुक्त है। परिवार जनों से संशय दूर होगा। लंबे समय के बाद स्वजनों से भेंट होगी। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की समस्या का समाधान संभव है।

मकर : आप के कार्य होते तो हैं, पर रुक-रुककर होते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज में आदर मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाए रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। परिवार में लोग आप को नजरअंदाज करेंगे।

कुंभ : व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। आज धर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। अच्छे लोगों से भेंट होगी। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

मीन : आप की जीवन शैली से लोग प्रभावित होंगे। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। सोचें फिर कार्य करें। नौकरी में अधिकारियों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करने में खर्च होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com