नई दिल्ली : Tata Group के स्वामित्व वाली लग्ज़री कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने रेंज रोवर इवोक का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस कार की दिल्ली के शोरूम में कीमत 49.10 लाख रुपए से लेकर 67.9 लाख रुपए तक है।

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कार में 2.2 लीटर SD4 इंजन बूट दिया गया है। वहीं सभी नई रेंज रोवर इवोक में अब 2.0 लीटर एल्यूमीनियम डीज़ल इंजन दिया गया है। यहीं इंजन जेगुआर की XF मॉडल में भी दिया गया है। 1999CC का यह फोर सिलेंडर डीज़ल इंजन 180ps की पावर के साथ 430nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह इंजन 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं, XF को 8 स्पीड गिरयबॉक्स से लैस किया गया है।