उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद विवाहेतर संबंधों में एक महिला और उसके प्रेमी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बदनामी के कारण परिवारीजनों ने बुधवार रात को दोनों को गांव से निकाल दिया था। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गुरुवार सुबह दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले। बाद में इनकी शिनाख्त नगला बुद्धसेन ब्रह्मचारी शंखवार (45) पुत्र ज्वाला प्रसाद शंखवार व अनीता (42)पत्नी रूकमपाल शंखवार के रूप में हुई। परिवारजन शवों को चादर में लपेटकर गांव ले आए। शवों के गांव में आते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
परिवारीजनों ने दोनों के शवों का पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। ब्रह्मचारी रेलवे ठेकेदार के यहां ट्रैक्टर चालक था। पिछले दो वर्षो से उसके पड़ोस में रहने वाली महिला अनीता से विवाहेतर संबंध चले आ रहे थे।
एक वर्ष पूर्व अनीता के पति रूकमपाल की बीमारी से मौत हो जाने के बाद दोनों खुलकर मिलने लगे थे। मंगलवार की रात एक बजे दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। बुधवार की रात नौ बजे वापस गांव आए और अपने-अपने घर चले गए। रूकमपाल का भतीजा रिंकू दिल्ली में काम करता है और तीन दिन पूर्व गांव में आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि उसने ब्रह्मचारी व अपनी चाची अनीता से कहा कि तुम लोगों ने गांव में बहुत बदनामी करा दी है। तुम लोगों को अब गांव में नहीं रहने देंगे। उसने दोनों को गांव छोड़कर चले जाने को कहा। बुधवार की रात 11 बजे दोनों गांव से चले गए। इसके बाद रात करीब दो बजे दोनों ने नगला हैंडल पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal