हमारे किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसका उपयोग करने से हम शरीर से जुड़े कई समस्याओं को बिना महंगे उपचार के दूर कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में एक नाम जायफल का भी आता है। जायफल एक स्पाइसी मसाला होता है जिसका प्रयोग सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। जायफल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी गुणकारी माना जाता है। इसके प्रयोग से स्किन और सेक्स से जुड़ी समस्याओं को खत्म किया जा सकता है।
जायफल का पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे रोज लगाने से आंखों के नीचे पड़े काले घेरे से निजात मिल जाएगा। सबसे पहले जायफल का पेस्ट बनाए और आंखों के काले घेरे के नीचे लगाए। जब पेस्ट सुख जाए तो इसे पानी से धो लें। रोजाना इस्तेमाल करने से काले घेरे गायब हो जाते हैं। अगर आपको चोट लग जाती है और काले निशान पड़ जाते है तो जायफल के चूर्ण को सरसों तेल में मिलाकर रोजाना लगाएं और देखेंगे की काले निशान गायब हो गए।
जायफल की तासीर गर्म होने यह बच्चों के लिए वरदान होता है। सर्दियों में बच्चों को दिया जाता है ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। जायफल को सरसो तेल में मिलाकर बच्चे को दिया जाता है। जायफल के चूर्ण में मिश्री मिलाकर प्रतिदिन लेने से आपकी शादीशुगा लाइफ भी अच्छी होती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal