खुदके पाप धोने के लिए बेटी दान करते गरीब मां-बाप,पुजारी जबरन बनाता संबंध पैदा करता मनचाहे बच्चे

New Delhi: दुनिया में आज भी ऐसी कही जगह है जहां लोगों को रुढ़ीवादी परंपराओं और मान्यताओं के कारण मुश्किले झेलनी पड़ती है। जी हां दक्षिण अफ्रीका के घाना में ऐसी ही परंपरा है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। बताय़ा जा रहा है कि यहां कि परंपरा के अनुसार, छोटी उम्र की कुंवारी लड़कियों को बंधक बनाकर यहां के पुजारियों के हवाले कर दिया जाता है। ये लोग कुंवारी बच्चियों का जमकर संबंध बनाते और मनचाहे बच्चे पैदा करते जाते हैं। ये सब उस परिवार की लड़की के साथ किया जाता है जिस परिवार ने ईवी जनजाति के अनुसार कोई नियम तोड़ा या पाप किया हो। माना जाता है कि लड़की दान दे देने से उस परिवार के पाप माफ हो जाते हैं।
वोल्टा क्षेत्र में रहने वाली ईवी जनजाति के नियम बेहद अजीब हैं। यहां चोरी जैसे छोटे अपराध में भी पकड़े जाने पर भी उस परिवार को अपनी बेटी देनी पड़ती है। यहां पूजे जाने वाले देवता के सामने उसे किसी पुजारी के हवाले कर दिया जाता है। लड़की को पूरी जिंदगी उस पुजारी के साथ बितानी होती है। इसे त्रोकोसी परंपरा भी कहते हैं। यहां लड़की का जमकर शोषण होता है। पुजारी ईश्वर के नाम पर बच्चे पैदा करते जाते हैं। उनके बच्चों को भी ये लोग अपना दास बना लेते हैं।

इस परंपरा के कारण वहां का हाल ऐसा हो गया है कि कई लड़कियां कई पुश्तों से शारीरिक संबंध बने रहने को मजूबर हैं। उन्हें याद भी नहीं कि उनके मां पर ऐसा क्या इल्जाम लगा होगा कि उन्हें भी पुश्त दर पुश्त ऐसा बनना पड़ रहा है।
जनजाति के लोग यहां लड़कियों पर अत्याचार की बात को कबूल नहीं करते। उनका मानना है कि ये परंपरा पापों का प्रायश्चित कराती है। ये लोग कहते हैं कि कुंवारी लड़कियों को देवताओं की दासी बनाया जाता है। इस परंपरा की सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि अगर सेक्स बंधक बने रहने के दौरान कोई लड़की भाग जाए या मर जाए, तो तत्काल उसकी जगह उसके परिवार की किसी और लड़की को वहां बंदी बनाया जाता है। कई मामलों में तो एक ही परिवार की चार से पांच लड़कियां बंधक बन मजबूर हो जाती हैं।
इस रुढ़ीवादी परंपरा पर 1998 में घाना सरकार ने बैन लगा दिया था। सरकार ने ऐसा करने वालों को 3 साल की सजा का कानून भी बनाया इसके बावजूद ये परंपरा घाना के वोल्टा क्षेत्र में प्रचलित है।
The post खुदके पाप धोने के लिए बेटी दान करते गरीब मां-बाप,पुजारी जबरन बनाता संबंध पैदा करता मनचाहे बच्चे appeared first on Live Desh.

The post खुदके पाप धोने के लिए बेटी दान करते गरीब मां-बाप,पुजारी जबरन बनाता संबंध पैदा करता मनचाहे बच्चे appeared first on Live India.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com