मुंबईकरों ने बुधवार को उस समय राहत की सांस ली, जब बेस्ट बसों की हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया गया। बीते 9 दिनों से बेस्ट से 3000 कर्मचारी हड़ताल पर थे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ वेतन जनवरी 2019 से ही मिलेगा।
मुंबई में बेस्ट की हड़ताल पांचवे दिन में प्रवेश कर गई है। बेस्ट की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को निजी साधनों से आवाजाही करने में काफी खर्च करना पड़ रहा है।
मालूम हो, लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार ने शुक्रवार को तकरीबन 300 स्कूली बसें, निजी बसें और महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसे चलाई थी। शुक्रवार को ही परिवहन मंत्रालय में निजी और स्कूली बस ऑपरेटरों की बैठक में अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि कुल 30500 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल थे। बेस्ट कर्मचारियों की इस हड़ताल को औद्योगिक न्यायालय ने अवैध बताया था। दो हजार करोड़ के कर्ज में डूबी बेस्ट को बीएमसी ने अब बेस्ट को पैसे देने से इंकार कर दिया था। जिसकी वजह से बेस्ट कर्मचारियों के वेतन पर संकट आ गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal