क्या सास,क्या मां..अपने ब्राइडल शावर में प्रियंका ने तोड़े सारे रूल, बेफिक्रे होकर की मस्ती

NEW DELHI:  बॉलीवुड की देसी गर्ल PRIYANKA CHOPRA इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि PRIYANKA की शादी HOLLYWOOD सिंगर NICK JONAS के साथ होने वाली है। इन दिनों दोनों की शादी की तैयारियां जोरो पर हैं। कल रात से प्रियंका के FANCY BRIDAL SHOWER की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। कल हमने आपको PRIYANKA के BRIDAL SHOWER की कुछ तस्वीरें दिखायी थी जिसमें देसी गर्ल व्हाइट गाउन में अपना टशन दिखा रही थी। वहीं अब पार्टी से जुड़ी कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें PRIYANKA समेत उनकी सासू मां और मां MADHU CHOPRA साथ में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
दुल्हनियां PRIYANKA CHOPRA ने अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ फोटोज शेयर की जिसमें वो बहुत की खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस ने अपने BRIDAL SHOWER पर खास तौर पर एक व्हाइट कलर का गाउन पहना जिसके साथ अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने एक हीरों का हार भी पहन रखा था। पार्टी में KELLY RIPA,LUPITA NYONG, KEVIN JONAS,DANIELLE JONAS और MADHU CHOPRA भी  नजर आई। ताजा फोटोज में देसी गर्ल मस्ती से डांस करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वो अपनी मम्मी MADHU CHOPRA के साथ हाथों में हाथ डाले मस्ती कर रही हैं। PRIYANKA CHOPRA की ये तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस के होने वाले पति यानी NICK JONAS ने भी फोटोज पर प्यारा सा कमेंट किया है। NICK ने देसी गर्ल की फोटोज पर अपना इमोजी हार्ट भेजा है। NICK और PRIYANKA की शादी के चर्चे भी कुछ दिनों से सुर्खियां बने हुए हैं। रिपोर्ट की माने तो दोनों 30 नवंबर-2 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों स्टार्स ने जोधपुर के उम्मेद महल में शादी करने का फैसला लिया है। फिलहाल NICK-PRIYANKA अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।
The post क्या सास,क्या मां..अपने ब्राइडल शावर में प्रियंका ने तोड़े सारे रूल, बेफिक्रे होकर की मस्ती appeared first on .

The post क्या सास,क्या मां..अपने ब्राइडल शावर में प्रियंका ने तोड़े सारे रूल, बेफिक्रे होकर की मस्ती appeared first on Live India.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com