कुछ लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्वीकार नहीं कर रहे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आगे बोले कि राष्ट्र हित सबसे बड़ा पुण्य, राष्ट्र द्रोह सबसे बड़ा पाप है। आज इस कानून के बारे में यही कहना है कि हम सब पोस्टकार्ड लिखकर लैम के प्रति आभार जताएं। हम वर्तमान के परिदृश्य में मौन बनकर नहीं रह सकते।


देश का चीर हरण हो रहा है। विपक्ष का काम चीयर हरण जैसा है। देश के खिलाफ दुष्प्रचार करके, आगजनी करके, महिलाओं को आगे करके विरोध से साजिश की जा रही है।

भीषण शीत लहरी में आपका आगमन बताता है कि आप मौन नहीं रहेंगे। हम मौन नहीं रह सकते हैं।

पोस्टकार्ड लिखिए बताइये कि तीन तलाक समाप्त करने, सीए ए बनाने, 370 समाप्त करने के लिए पीएम आपका अभिनंदन करते हैं। मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं। हम घर घर जाकर इस अभियान का हिस्सा बनें।

इस अपील के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन को विराम दिया।

मुख्यमंत्री योगी आगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री पुरजोर तरीके से कहते हैं कि 2024 तक हर घर नल के जरिये शुद्ध पेयजल पहुंचाएंगे। दूसरी बार पीएम बनने के बाद कहा था कि पहला विकास के लिए था। दूसरा कार्यकाल जन एवं राष्ट्रीय आकांक्षा पूरा करने को मिला है।

धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त करने का कार्य किया। मांग वर्षों से उठती है। श्याम प्रसाद मुखर्जी कश्मीर को बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं को बलिदान कर दिए। किसी सरकार ने यह हिम्मत नहीं कि

हम अभिनंदन करते हैं पीएम को कि इसे समाप्त कर पाकिस्तान को संदेश दे दिया। आज देख रहे होंगे कि परिवर्तन हुआ। ईरान अमेरिका के बीच मध्यस्थता के लिए भारत की ओर देखा जा रहा है। कुछ लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे के बल पर विरोध करा रहे हैं

महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन किया था क्या? कांग्रेस ने यह भी नहीं होने दिया।

पीएम ने तीन तलाक को सदैव के लिए समाप्त कर दिया। 1528 से हर भरतीय अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चाहता है। कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया। कांग्रस ने रामलाल के प्रकटीकरण के समय मूर्ति हटा दी। ताला लगा दिया। फिर कोर्ट में मामले की सुनवाई नहीं होने दी। सुप्रीम कोर्ट में भी कांग्रेस रोजाना सुनवाई नहीं चाहती थी, रोकने का प्रयास किया लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन करते हैं कि यह फैसला दिया।

सरकार ने भी काम किया। सरकार ने शांति का माहौल दिया, फैसला आने पर कोई हिंसा नहीं हुई। सभी के प्रति आभार की सभी ने इस फैसले को शांति से सुना। भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है।

कांग्रेस को अपने पाप के पश्चाताप करने का मौका मिला था कानून का समर्थन कर लेकिन वह यहां भी चूक गयी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक के साथ अमानवीय अत्याचार ही रहे हैं। भारत मे 3 करोड़ मुस्लिम 23 करोड़ हो गयी वहां 23 फीसद हिन्दू 1 फीसद हो गए। आजादी के समय कत्लेआम हुआ, आजादी के बाद भी यह हुआ। महात्मा गांधी ने कहा था कि जब भी चाहे आ सकते हैं।

नागरिकता कानून बना था लेकिन उसमें संशोधन को वह स्वीकार करने को तैयार नहीं। कांग्रेस का पूरा परिवार इस झूठ में लिप्त है। विपक्षी दलों का आचरण गैर जिम्मेदाराना रवैया है, दुर्भाग्यपूर्ण है। 1955 में बने कानून में संशोधन किया गया है। नया कानून नहीं बना है। इस संशोधन के विरोध में उपद्रवियों को फाइनेंस किया है। कांग्रेस को देश मे वोट बैंक बनाने की चिंता है।

कश्मीरी पंडितों को पलायित होना पड़ा। आज उनकी 30वीं वर्षगांठ है। धारा 370 नहीं होती तो कोई बाहर नहीं निकल पाता। पाकिस्तान बांग्लादेश, अफगानिस्तान न भारत मे मुसलमान पर हमले नहीं हो रहे हैं

नए भारत के विकास में जो बाधक बन चाहते है लोगों को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन उन देशों में हिन्दू, सिख, जैन, ईसाई पर हमला हो रहा है

भारत की सरकार ने उन पीड़ितों को नागरिकता देने का काम किया है तो कांग्रेस को इसका स्वागत करना चाहिए था यह 1947, 51 में होना चाहिए था लेकिन कांग्रेस ने नहीं किया। इसे मोदी जी ने किया उनका अभिनंदन करना चाहिए कईं की उन्होंने कांग्रेस के पापों का परिमार्जन किया है

जब विकास योजनाओं का लाभ देने में हेडभाव नहीं किया तो कानून में भेदभाव की बात करना कहाँ तक सही है। योगेंद्र नाथ मंडल व अम्बेडकर ने 1930 में दलितों की आवाज को बल दिया था। योगेंद्र नाथ मण्डल 1946 में जिन्ना के साजिश के शिकार हो गए। पाकिस्तान गए मंत्री बने। तीन साल में यहां आना पड़ा। यहां आए गुमनाम रह गए

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com