कंगाल बना सकता है गलत तरीके से रखा मनी प्लांट

आजकल इनडोर प्लांट लगाने का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर में पेड़-पौधे लगाते हैं तो इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम ताकि आपको इसके केवल सकारात्मक परिणाम ही प्राप्त मिलें।

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे माने गए हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी तरह घर में मनी प्लांट रखना भी काफी शुभ माना जाता है। आपने कार्यक्षेत्र में भी कई लोगों को मनी प्लांट अपने डेस्क पर रखते हुए देखा होगा। ऐसे में यदि आप वास्तु नियमों की अनदेखी करते हुए घर में मनी प्लांट रखते हैं, तो इससे आपको अच्छे की जगह बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं।

मनी प्लांट लगाने की सही दिशा
यदि आपके घर में मनी प्लांट का पौधा गलत दिशा में लगा हुआ है, तो यह आपको अच्छे की जगह बुरे परिणाम देने लगता है। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, वरना इससे धन संबंधी समस्याएं बनी रहती है। इसके स्थान पर आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। यदि आपने कांच की बोतल में मनी प्लांट लगाया हुआ है, तो समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें। साथ ही मनी प्लांट को कभी सूखने भी नहीं देना चाहिए, वरना यह आपकी समृद्धि में बाधक बन सकता है। यदि कुछ पत्तियां सूख भी गई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को स्पर्श न करे, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। इसके लिए आप पौधे की बेल को किसी धागे से ऊपर की ओर बांध सकते हैं।

जरूर करें ये काम
शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करने से साधक की धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। इसी के साथ मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांधने से भी साधक को अपनी आर्थिक स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है। इस बात का ख्याल जरूर रखें कि अपने घर पर लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को नहीं देना चाहिए। वरना इसका प्रभाव सुख-समृद्धि पर पड़ता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com