नई दिल्ली: रिलायंस ने जियो सिम की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने एक ऐड के जरिए ये जानकारी यूजर्स तक पहुंचाई थी।
जियो सिम घर पर पहुंचाने के लिए कंपनी ने खास एक वेबसाइट बनाई है। जहां पर जाकर कुछ स्टेप्स फॉलो कर यूजर 9 सिम तक बुक कर सकता है। पहले ये सर्विस सिर्फ 12 शहरों में थी, लेकिन अब इसमें कंपनी ने 100 शहर और शामिल करने का फैसला किया है।
कंपनी के MD मुकेश अंबानी ने इस बात की जानकारी ‘हैप्पी न्यू ईयर ऑफर’ की लॉन्चिंग के दौरान दी थी।
ये है तरीका…
यूजर को घर पर जिओ सिम मंगवाने के लिए सबसे पहले http://jioacq.media.jio.com पर जाना होगा। ये कंपनी का ऑफिशियल पेज है।
अब यूजर को यहां पर अपना ऐड्रेस देना होगा। ऐड्रेस में लैंडमार्क और पिनकोड का लिखना भी जरूरी है। कुल मिलाकर पोस्टल ऐड्रेस पूरी तरह कम्पलीट होना चाहिए।
– कंपनी फिलहाल 12 शहरों में ही जिओ सिम प्रोवाइड करा रही है। इनमें अहमदाबाद, बैंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबई सिटी, नवी मुंबई, पुणे और विशाखापट्नम शामिल हैं। इनमें से कोई एक चुनें।
सिटी सिलेक्ट करने के बाद एरिया के ऑप्शन में जाकर अपना एरिया चुनें। यहां यूजर सिर्फ वही एरिया चुन पाएगा जो हाईलाइट हो रहे हों।
अब आधार कार्ड से जुड़े डिक्लेरेशन वाले बॉक्स में राइट का निशान लगा दें। इसमें यूजर द्वारा इस बात को स्वीकार किया जाएगा कि वो सिम लेने के बाद eKYC प्रॉसेस को पूरा करेगा।
सारी जानकारी फिल करने के बाद सिम डिलिवरी का टाइम सिलेक्ट करें। कंपनी यूजर के दिए गए टाइम स्लॉट के आधार पर ही सिम को डिलिवर करेगी। साथ ही, ये सिम यूजर को एक्टिव करके दी जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal