आजकल आप सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसी घटनाओं के बारे में सुनते होंगे जो वाकई में बेहद ही दर्दनाक होता है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं लोग सोचते हें कि इस दुनिया में क्या क्या हो रहा है। लेकिन हम ये बात भी झुठला नहीं सकते हैं कि कलयुग आ गया है और कलयुग का भूत तो हर इंसान के सिर पर सवार होता है। आज भी हम आपको एक ऐसी ही घटना से रूबरू कराने जा रहे है जो कि सोशल मीडिया पर सामने आई है इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। तो आइए जानते हैं पूरा मामला
कहते हैं कि प्यार का कोई मोल नहीं होता है ये तो बस विश्वास पर टिका होता है लेकिन वहीं अगर प्यार में धोखा मिल जाए तो क्या होगा। धोखा ऐसा शब्द है जिससे सभी बचना चाहते हैं। धोखा देने से भले ही न हिचकिचाएं लेकिन धोखा खाने से जरूर बचना चाहते हैं। किसी का प्यार तभी पाया जा सकता है जब आप उसके भरोसे के काबिल हों। प्यार का दूसरा नाम भरोसा भी है। जहां भरोसा नहीं वहां प्यार भी नहीं हो सकता। इसलिए अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उस पर भरोसा भी करना होगा, साथ ही उसका भरोसा कभी भी नहीं तोडना होगा। लेकिन कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि जिस किसी पर आप आंख बंद करके भरोसा करते हैं वहीं आपके जीवन का अंत कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार भी जिसका शिकार एक नाबालिक को होना पड़ा। 
दरअसल आपको बता दें कि ये मामला बिहार के किशनगंज का है जहां लोगों के ताने से तंग आकर 16 साल की मासूम ने सुसाइड कर लिया। खबरों की माने तो ये लड़की एक युवक से प्यार करती थी जिसके बाद उन दोनों का रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि वो गर्भवती भी हो गई थी जिसके बाद उसने अपने प्रेमी से इस बारे में बताया तो ऐसा सुनते ही उसके प्रेमी ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया इतना ही नहीं बाद में उसने उस लड़की को धोखा देकर भाग भी गया।
जिसके बाद वो लड़की मां बनी और फिर उसके बाद जो हुआ वो बेहद ही भयानक था। दरअसल आपको बता दें कि वो मां तो बन गई थी और उसकी शादी भी नहीं हुई थी जिसकी वजह से उसे हर रोज ताने सुनने पड़ते थें लेकिन वो ये सब ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं कर सकती थी और रोज रोज के इन तानों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।
जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को मिली और फिर युवती के फरार प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर ली और उसके तलाश करना शुरू कर दिया। खबरों के अनुसार 16 वर्षीया छात्रा का लगभग 2-3 साल पहले गांव के पड़ोसी अनिल कुमार सिंह से प्यार हो गया था। जिस बीच वो मां बन गई और लड़के वालों से जब इस बारे में बात कि तो उन लोगों की तरफ से पीड़िता को शादी-ब्याह के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा, लेकिन शादी नहीं करवाई।
इन सब बातों के जांच के बाद पुलिस अनिल कुमार सिंह की तलाश में हैं ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal