इन चीजों को जल्द घर से हटाएं, कभी नहीं आएगी गरीबी

vastushastra-1हममें से सभी लोगों की चाहत होती है कि हमारे पास मान सम्मान और पैसा हो। इसके लिए हममें से तमाम लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। पैसे भी कमातें हैं लेकिन हर समय तंगी लगी रहती है। पता ही नहीं चलता कहां सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। या यूं कहें की घर में दरिद्रता बनी रहती है। कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है ?

दरअसल हमारे मेहनत के साथ-साथ कुछ ऐसी भी चीजें होती है जो हमारे लिए साकारत्मक परिस्थितियां बनाती है। हो सकता है आपके घर में कुछ ऐसा हो जो आपके धन के आगमन से ज्यादा उसके व्यय का जिम्मेदार हैं। आपको शायद यह बात पता ना हो लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ ऐसी अनचाही चीजें आजाती हैं जिनकी वजह से परिवार को निर्धनता का सामना करना पड़ता है।

इन चीजों के प्रति रहें सावधान…

– वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर के किसी भी नल्के या फिर टंकी में से पानी टपकता है तो इसका आश्य है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हें हमेशा बंद रखें और टंकियों में से पानी का टपना ठीक करवाएं।

– घर में टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है।

अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते हैं।

– अगर बिजली का कोई सामान कार्यरत नहीं है या खराब है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें।

– अकसर घरों में छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ रखना चाहिए।

– घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद हैं तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर में रखें।

– अगर आपके घर में लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी है तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर में लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें।

– घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर आपके घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।

– शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।

– चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।

इन उपायों को अपने घर में अपनाएं, ये धन का प्रवेश करने का मार्ग तो खोलेंगे ही साथ ही बाधाओं को भी समाप्त करेंगे और आपके घर में जरूर बरकत आएंगी।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com