आज 11 मार्च 2018 रविवार का राशिफल: आज इन राशी वालों के जीवन का होगा सबसे सुनहरा दिन

।।आज का राशिफल।।

।।आपका 11 मार्च दिन रविवार मंगलमय हो।।

मेष– आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। शरीर में थकान और आलस्य रहेगा। मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। अपने व्यवहार में मधुरता लाने का प्रयास करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती है। कारोबार में गति आएगी। सेहत में सुधार होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

मिथुन – आज आपको वाहन सुख मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। आज का दिन आनंद और भाग-विलास में बीतेगा। आपको वाहन सुख मिल सकती है।

कर्क – आज का दिन अच्छा बीतेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कार्य सफल होंगे। सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी संबंधी परेशानी दूर होगी। दफ्तर में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह – आज के दिन आप अधिक कल्पनाशील रहेंगे। साहित्य में रुचि बढे़गी। पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा।

कन्या– आज मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्फूर्ति का अभाव होगा। स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी लेन देन करने से बचें। स्त्री पक्ष से विश्वासघात मिल सकता है।

तुला – आज का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों से संबंध मधुर होंगे। धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय आपके अनुकूल है। मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगें।

वृश्चिक – आज आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगाएं। परिवार का माहौल खराब हो सकता है। गलतफहमी को दूर रखें। नकारात्मक मानसिकता न रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु – नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। भाग्य आपके साथ रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। यात्रा की संभावना है।

मकर – मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दाहिने आंख में तकलीफ होने की संभावना है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचारों पर काबू रखें।

कुंभ – शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवारजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मीन – पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com