अपने पति की लंबी आयु के लिए भारतीय महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस बार 27 अक्टूबर के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस बार इस पर्व में बहुत सारी चीजें खास होने वाली है। इसीलिए हर पत्नी को विधिपूर्वक इस व्रत को करना चाहिए। संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से यह पर्व और भी शुभ माना जा रहा है।
शाम को चंद्रमा की पूजा करने के पश्चात महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण करती हैं, तथा अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत को करने के लिए कई नियम बताए गए हैं, इन्हीं नियमों के आधार पर सुहागन महिलाएं यह व्रत करती हैं। ऐसा नहीं किया गया तो इनके दुष्प्रभाव उनके जीवन पर पड़ते हैं। इसीलिए करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं कुछ काम भूलकर भी ना करें, क्योंकि जिस अनुष्ठान को मानकर आप इसका व्रत कर रही हैं वह कहीं उल्टा ना हो जाए।
करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं भूलकर भी ना करें ये काम

आज के समय में करवा चौथ का पावन व्रत सुहागन महिलाओं के साथ साथ कुंवारी लड़कियां भी करने लगी है। ऐसे में कुछ नियमों को अच्छे से जान लें, तो इस व्रत को करने से आपको इसका फल प्राप्त हो सकेगा। सुहाग से जुड़े इस व्रत के लिए भूल चूक पर ध्यान देना जरूरी है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुछ भूल चूकों से बचें।
करवा चौथ के दिन काला कपड़ा ना पहने, सफेद साड़ी ना पहने। काला और सफेद रंग सुहागन महिलाओं के लिए अशुभ होता है।
व्रत के दिन कैंची का इस्तेमाल ना करें। कपड़े या अन्य किसी वस्तु को काटने के लिए कैंची का प्रयोग करते हैं इस दिन भूलकर भी इसको ना उठाएं।
व्रत में समय बिताने के लिए ताश के पत्ते बिल्कुल ना खेलें।.
किसी की बुराई ना करें, किसी व्यक्ति विशेष की निंदा करने से बचें।
व्रत के दिन सफ़ेद चीजों का दान ना करें। जैसे दूध, दही, चावल या सफेद वस्त्र।
सुहाग की किसी पुरानी चीज को कूड़े में ना फेंक दें। चूड़ियां पहनते वक्त टूट जाएँ तो उन्हें बहते जल में प्रवाह कर दें, घर में कतई ना रखें।
धूम्रपान ना करें, किसी भी प्रकार का मांसाहार मांस मच्छी खाने से बचें। शुद्ध सात्विक आहार ही घर में बनाएं और खिलाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal