फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत अच्छा माना जाता है। चीन में इसको पूजा भी जाता है। आज भारत में भी लोग इसे अपने घर में सजावट के तौर पर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते है इससे जुड़ी ये बातें, जो आज सभी को पता होनी चाहिए।
फेसबुक का सबसे बड़ा ऐलान, अब एक क्लिक से बन सकते हैं करोडपति

घर पर ऐसे बनाएं भरवा लाल मिर्च का आचार…
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा की महत्वपूर्ण भूमिका है। किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए घर-दुकान में किस तरह के लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए, इस बात का बहुत ज्यादा महत्व होता है। कईं अलग-अलग प्रकार और आकार वाले लाफिंग बुद्धा आज मार्केट में आपको मिल जाएंगे।
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आप इसे खुद खरीद कर घर पर लगाते हैं तो ये कोई फायदा नहीं करता लेकिन वहीं अगर कोई इसे आपको गिफ्ट करता है तो ये आपके घर में सुख-शांति लाता है। पैसों की कमी दूर होती है। रोजगार मिलने में आसानी मिलती है।
तो आइये हम आपको बताते हैं कि कौन से लाफिंग बुद्धा किस मनोकामना की पूर्ति करता है-
1-अगर आपका व्यापर ठीक से नहीं चल रहा है या आपको लगातार नुक्सान का सामना करना पड़ रहा है तो दोनों हाथ ऊपर किये हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखे।
2-लेटे हुए लाफिंग बुद्धा दुर्भाग्य को दूर करते है। इसे दुकान में रखना अच्छा होता है.ऐसा करने से धीरे धीरे दुर्भाग्य दूर हो जाता है।
3-पैसो की पोटली को अपने कंधो में टंगे हुए लाफिंग बुद्धा को घर में रखना शुभ होता है। इससे पैसो से जुडी परेशानी दूर होने लगती है।
4-जिस मूर्ति में लाफिंग बुद्धा बच्चो के साथ बैठे हो ऐसी मूर्ति संतान प्राप्ति के लिए शुभ मानी जाती है। इसे पति पत्नी को अपने कमरे में रखना चाहिए।
5-थैली लिए हुए लाफिंग बुद्धा को ऑफिस के मैनगेट पर रखे ध्यान रखे की लाफिंग बुद्धा के पास जो थैला हो वो खाली ना हो।
6-ड्रेगन पर बैठे लाफिंग बुद्धा बुरी नज़र से घर को बचाते है.इससे सरे नेगेटिव इफेक्ट खत्म हो जाते है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal