अगर ये कीड़ा घर में दिखे, तो फौरन मार दें, शिकार को जूस में बदल देता है

अगर ये कीड़ा घर में दिखे, तो फौरन मार दें, शिकार को जूस में बदल देता है

धरती पर कई तरह के जानवर और कीड़े पाए जाते हैं। हर जानवर या फिर कीड़े की प्रकृति में अपनी उपयोगिता होती है। अगर कोई जीव है तो उसके होने का कुछ न कुछ कारण होता है।अगर ये कीड़ा घर में दिखे, तो फौरन मार दें, शिकार को जूस में बदल देता है

खाद्य श्रंखला के बारे में आपने पढ़ा ही होगा। ये कुदरत के संतुलन के एकदम सही है। हाल के दिनों में हमने ये देखा है कि कुदरत के साथ लगातार छेड़छाड़ की गई है। इस से संतुलन बिगड़ गया है। कई जानवर या फिर कीड़े अपने प्राकृतिक आवास को छोड़कर इंसानों की बस्ती में देखे जा रहे हैं। जानवरों को पकड़ के वापस जंगल या फिर चिड़ियाघर में भेज दिया जाता है। लेकिन प्राकृतिक असंतुलन के कारण जो कीड़े घरों में मिलने लगे हैं उनका क्या किया जाए।

पर्स में क्या रखें और क्या नहीं, जान लीजिए, कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

आज हम आपको ऐसे ही एक कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर ये कीड़ा घर में दिखे तो फौरन इसे मार डालना चाहिए। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने ये माना है कि ये कीड़ा बेहद ही खतरनाक है। इस कीड़े का नाम है हैमर हेड(Hammer Head). ये कीड़ा काफी खतरनाक होता है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इसके शरीर की बनावट किस तरह की है। शरीर की बनावट के कारण ही इसका नाम हैमर हेड(Hammer Head) पड़ा है। बारिश के समय में वैसे भी कई तरह के कीड़े -मकोड़े बाहर आ जाते हैं।

हैमर हेड(Hammer Head) आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता है। इसका सिर हथौड़े की तरह होता है। ये अपने शिकार को पिघला देता है। वैसे भारत में ये कम ही पाया जाता है। ये खास तौर पर अमेरिका और यूरोप में पाया जाता है। अब आपको बताते हैं कि हैमर हेड का मुख्य भोजन क्या है। इसका मुख्य बोजन अर्थवार्म्स होते हैं। बता दें कि अर्थवर्म्स(केंचुआ) कुदरत के लिए काफी फ्रेंडली माने जाते हैं। इनके कारण ही पेड़-पौधों की हेल्दी ग्रोथ होती है। इको सिस्टम में इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। जानकारों का मानना है कि जिस रफ्तार से हैमर हेड अर्थ वार्म्स का शिकार कर रहे हैं वो जल्द ही खतम हो जाएंगे। इस से फूड चेन बिगड़ जाएगी।

अब आपको बताते हैं कि हैमर हेड कैसे शिकार करता है। ये अपने शिकार को बेहद अजीब तरह से मारता है। हैमर हेड अर्थ वार्म्स को देखते ही उसके आसपास चिपकने वाला तरल पदार्थ छोड़ने लगते हैं। 

उस पदार्थ से अर्थवर्म्स चिपक जाता है। हैमर हेड अपने शरीर से Tetrodotoxin नाम का केमिकल छोड़ते हैं, ये कैमिकल शिकार के शरीर को तरल पदार्थ में बदल देता है। यानि वो पूरी तरह से गल जाता है। उसके बाद ये उसे पी जाता है। यही कारण है कि वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर आपको कहीं बैमर हेड (Hammer Head) दिखाई दे तो उसे फौरन मार दे। ये फूड चेन के लिए काफी खतरनाक होते जा रहे हैं.

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com