हमारे हिन्दू धर्म में शनि को सबसे पापी ग्रह माना जाता है और शनिदेव को सबसे अधिक क्रोध वाला देव माना जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जिस भी इंसान के ग्रहों के ऊपर शनि का प्रभाव पड़ जाता है तो उस इंसान के जीवन में मुसीबतों को आना शुरू हो जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हमेशा ही हो कि शनि हमारे ग्रहों पर बूरा प्रभाव डालें। शनि देव जब भी किसी के ऊपर मेहरबान होते हैं तो उस इंसान का समय बहुत ज्यादा अच्छा होना शुरू हो जाता है।