केरल की एक चर्च ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी के पार्थिव शरीर को दफनाने से इनकार कर दिया।
कोट्टायम, केरल,। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की नानी को पैतृक चर्च ने नहीं दफनाने दिया गया। उनके शव को एक अन्य चर्च में ले जाना पड़ा। चर्च के इनकार करने की एक बिशप ने यह कहते हुए निंदा की है कि यह ईसाई सिद्धांतों के खिलाफ है। घटना पिछले सप्ताह की है। प्रियंका की नानी मैरी जॉन अखूरी का शव कुमाराकोम के सेंट जान अट्टामंगलम जैकोबाइट चर्च में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। वह कुमाराकोम से संबंध रखती थीं। उनके माता-पिता को भी इसी चर्च में दफनाया गया था, उनकी अंतिम इच्छा उसी कब्रिस्तान में दफनाए जाने की थी। चर्च के कुछ पदाधिकारियों ने मैरी जॉन का शव दफनाने का विरोध किया और प्रियंका से अन्य जगह जाने को कहा। इस चर्च के बिशप थॉमस मार थिमिओथिओस प्रियंका को जानते थे। उन्होंने एक अन्य चर्च में मैरी जॉन को दफनाने की व्यवस्था की। बिशप ने कहा कि स्थानीय चर्च का ऐसा आचरण ईसाई धर्म और सिद्धांतों के खिलाफ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal