नई दिल्ली मिस्र के जांचकर्ताओं का कहना है कि मई महीने में भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए इजिप्ट एयर के विमान में सवार रहे लोगों के शरीर से विस्फोटक के अंश पाए गए हैं।
![img_20161216044106](http://www.livehalchal.com/wp-content/uploads/2016/12/img_20161216044106-300x135.jpg)
मिस्र के अधिकारियों के साथ काम करने में ‘दिक्कतें’ हुईं और उनकी मुख्य चिंता हादसे में मारे गए फ्रांस के लोगों के अवशेष वापस लाने को लेकर है। विमान में चालक दल के दस सदस्यों समेत मिस्र के 40 नागरिक थे जबकि 15 नागरिक फ्रांस के थे। गुरुवार की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमान हादसे की जांच जारी है।
उन्होंने ये संकेत देने की कोशिश भी की कि वो मिस्र के अधिकारियों के साथ दूरी बनाए हुए हैं। विमान निर्माता एयरबस ने मिस्र की रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है।