नूंह जिले की पुनहाना विधानसभा क्षेत्र स्थित नई अनाज मंडी में आज शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पार्टी संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रैली स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, बिजली, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के रैली में पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रैली के दौरान मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की भी संभावना है।
रैली को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले के विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal