हरियाणा में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 27 जुलाई से भारी बारिश की चेतावनी

हरियाणा में मानसून  एक बार फिर ज़ोर पकड़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 जुलाई तक अलग-अलग दिनों में हरियाणा में कई जगहों पर व्यापक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 26 जुलाई के बीच हरियाणा में मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 27 से 30 जुलाई के बीच ज़्यादातर इलाकों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि अब तक मानसून के दौरान हरियाणा में कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि अभी फिर मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश और गुजरात के आसपास बनी हुई है जिसका एक सिरा राजस्थान की तरफ बढ़ा हुआ है जिसके कारण हरियाणा में पिछले दो दिनों से ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिल रही।  मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि 1 जून से अब तक हरियाणा में 120.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य तौर पर 167.9 मिलीमीटर होती है। मदन लाल खिचड़ के कहा कि IMD चंडीगढ़ के अनुसार अभी तक 28% कम है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पा रहा जिससे मानसूनी हवाएं हरियाणा की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं। किसानों को सलाह है कि जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई है वहां धान की फसल में बीच-बीच में पानी देते रहें। सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com