बिहार में औराई थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को विवाह करना भारी पड़ गया। गांव वालों ने दोनों को जमकर पीटा इसके बाद गांव से बाहर निकाल दिया। किसी तहर दोनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार महेशवारा पंचायत इलाके में एक युवक को गांव की लड़की से ही प्रेम हो गया। दोनों ने एक-दूसरे से विवाह करने की ठान ली। इसके चलते दोनों ने शादी रचाई और 14 दिसंबर को दोनों एक रिश्तेदारी में चले गए। जब लड़की के पिता को इस बात की जानकारी हुई तो वह सरपंच के साथ मिलकर दोनों को उसी रात वापस ले आए। पंचायती की बात तय हुई।
17 दिसंबर की रात में पंचायत हुई, जिसमें दोनों को गांव से बाहर शादी करने का फरमान सुनाया गया। पर दोनों ने एक साथ रहने की रजामंदी बताई। इस पर सरपंच युगल दास, वार्ड सदस्य सुबोध सहनी, पंच अर्जन दास समेत कई लोगों ने गांव में रहने की सजा में 51 हजार रुपये व पांच मन चावल-दाल देने का आदेश दिया।
इस पर लड़के का परिवार नहीं माना। इसके बाद लड़के व लड़की के साथ जमकर मारपीट कर दोनों को रविवार ढाई बजे रात में गांव से बाहर कर दिया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal