अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने कैच लेकर इतिहास रच दिया। चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान को बैक टू बैक 4 झटके दिए। भारत की ओर से पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने और चौथा कैच श्रेयस अय्यर ने लिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी ने वनडे में 22 साल पुराने एलीट क्लब में जगह बनाई।
तीसरी बार हुआ ऐसा
भारतीय वनडे इतिहास में 3 बार ही ऐसा हुआ है जब एक वनडे मैच में किसी गेंदबाज की गेंदों पर एक फील्डर ने 3 कैच लिए हों। इससे पहले 2018 में ऐसा देखने को मिला था, जब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर शिखर धवन ने 3 कैच लपके थे। वहीं 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में वीवीएस लक्ष्मण की गेंद पर इरफान पठान ने 3 कैच लिए थे।
एक वनडे में एक गेंदबाज की गेंद पर फील्डर द्वारा तीन कैच (भारत)
वीवीएस लक्ष्मण की गेंद पर इरफान पठान बनाम जिम्बाब्वे, पर्थ- 2004
शिखर धवन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह बनाम बांग्लादेश, दुबई- 2018
रोहित शर्मा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई- 2026*
वनडे में भारत के लिए शुरुआती 10 ओवरों में 4 या उससे ज्यादा विकेट
5: मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो- 2023
4: जवागल श्रीनाथ बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग- 2003
4: भुवनेश्वर कुमार बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन- 2013
4: जसप्रीत बुमराह बनाम इंग्लैंड, द ओवल- 2022
4: मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम- 2023
4: अर्शदीप सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग- 2023
4: प्रसिद्ध कृष्णा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई- 2026
एक पारी में पहले तीन विकेट लेने में शामिल एक फील्डर (भारत)
सौरव गांगुली बनाम वेस्टइंडीज, बड़ौदा- 2002
मनोज तिवारी बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड- 2011
सुरेश रैना बनाम श्रीलंका, कार्डिफ- 2013
रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई- 2026 *
इन बल्लेबाजों का शिकार किया
मैच की बार करें तों कृष्णा ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट चटकाया। इसके बाद उन्होंने रहमत शाह, इब्राहिम जदरान और दरविश रसूली को कैच आउट कराया। पहले 3 कैच स्लिप पर तैनात रोहित शर्मा ने लिए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal