महाकाल की शरण में पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धा और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्री कैलाश विजयवर्गी तथा मंत्री प्रतिभा बागरी ने श्री महाकालेश्वर भगवान की शयन आरती में सम्मिलित होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पूर्व सभी विशिष्ट अतिथियों ने श्री महाकाल लोक पहुंचकर लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। प्रस्तुति के माध्यम से महाकाल लोक की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से समिति अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित सभी अतिथियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर और महाकाल लोक में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com