राशिफल : जानिए आप का दिन कैसा रहेगा

आज के राशिफल में जानिए की आज शुक्रवार के दिन आप पर कितना ग्रह-दोष है और उसका निवारण के उपाय……. 

राशिफल

आज का राशिफल

मेष :- आज आपके निजी सुख में वृद्धि होने की संभावना है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सुझाव :- आज आप हनुमान जी के दर्शन करें, लाभ होगा।
शुभ रंग  – पीला

वृष :- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पराक्रम से लक्ष्मी प्राप्ति की संभावना है। मित्रों से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप मंदिर में नारियल चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी

मिथुन :- आज आप बुद्धि के सदुपयोग से धन प्राप्त कर सकते हैं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है। माता को कष्ट हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में अन्नदान करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया

कर्क :- आज आपको नए व्यापार से धनलाभ हो सकता है। यात्रा से सुख प्राप्त होने की संभावना है। खर्चे बढ़ सकते हैं।
सुझाव :- आज आप वृद्धों की सहायता करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – समुद्री हरा

सिंह :- आज शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय हो सकता है।
सुझाव :- आज आप लक्ष्मी जी की आराधना करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी

कन्या :- आज आपको धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। संबंधों में निकटता आएगी।
सुझाव :- आज आप गऊ की सेवा करें, लाभ होगा।
शुभ रंग – धानी

तुला :- आज किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होने की सम्भावना है। उपहार व सम्मान में लाभ प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप कबूतरों को दाना डालें, लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा

वृश्चिक :- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। यात्रा देशाटन सुखद व लाभदायी हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में पीले पुष्प चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला

धनु :- आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्‍य प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। समाज में आपको उच्च स्थान प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप ब्राह्मण को भोजन कराएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – सुनहला

मकर :- आज आप कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है। संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है।
सुझाव :- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र जपें, लाभ होगा।
शुभ रंग- बैगनी

कुम्भ :- आज आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।
सुझाव :- आज आप देवालय में दीपक जलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग- नीला

मीन :- आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। अपने वाणी कौशल से आप समाज में अपना स्थान बना सकते हैं।
सुझाव :- आज आप चींटियों को पंजीरी खिलाएं, लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com