जानें चीकू फ्लेवर आइस्क्रीम घर पर बनाने की विधि..

चीकू एक ऐसा फल है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चीकू मिल्कशेक भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन चीकू आइसक्रीम उससे भी बेहतर लगते हैं। अगर आपको यह बाजार में उपलब्ध नहीं हैं, तो परेशान नहीं हो हम आपको इसे घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 5 सामग्री की जरूरत है।

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

10 चीकू

1/2 कप फ्रेश क्रीम

1 कप चीनी

300 मिली दूध (फुल फैट)

1/2 कप मिल्क पाउडर

विधि :

1. चीकू को साफ करके छील लें। इनके बीज निकाल कर इन्हें कद्दूकस कर लें।

2. चीकू के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर प्यूरी बना लें।

3. एक बड़े बाउल में दूध, मिल्क पाउडर, क्रीम और चीनी डालें। एक हैंड मिक्सर/ व्हिस्रक का उपयोग करके सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें और ध्यान रहे कि कोई गांठ ना रहे।

4. इस मिश्रण में चीकू प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

5. ब्लेंड होने के बाद आइसक्रीम मिक्स को एक एयरटाइट कंटेनर में ट्रांसफर करें और इसे फ्रीज करें। 2 घंटे के बाद, आइसक्रीम बेस को फिर से ब्लेंड करें और उसी कंटेनर में फिर से जमने के लिए रख दें।

6. लगभग 3 घंटे के बाद, आइसक्रीम बेस को हटा दें और इसे फिर से मथ लें।

7. इसे 8-10 घंटे के लिए एयरटाइट कंटेनर में भर कर रख दें।

8. ठंडा होने के बाद कुछ चीकू के टुकड़ों से सजाएं और लुत्फ उठाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com