यमुना के उफान में लगातार कमी आ रही है, अब जलस्तर 208 मीटर से नीचे आ गया..

यमुना के उफान में लगातार कमी आ रही है। अब जलस्तर 208 मीटर से नीचे आ गया है लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। सुबह नौ बजे लोहा पुल के पास जलस्तर 207.53 मीटर रहा। पानी का स्तर कम होने से शनिवार को जल आपूर्ति सेवा सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

 यमुना के उफान में लगातार कमी आ रही है। अब जलस्तर 208 मीटर से नीचे आ गया है, लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है। सुबह नौ बजे लोहा पुल के पास जलस्तर 207.53 मीटर रहा। पानी का स्तर कम होने से शनिवार को जल आपूर्ति सेवा सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।

वहीं, अभी भी सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, रिंग रोड, राजघाट, आइटीओ क्षेत्र में पानी भरा हुआ है, जिससे कई सड़कें बंद हैं।

बारिश से बिगड़ सकती है स्थिति

मौसम विभाग के तेज वर्षा के अनुमान से स्थिति और बिगड़ने का आशंका भी जताई जा रही है। शुक्रवार से ही यमुना का जलस्तर नीचे आने लगा था। रात में आइटीओ बैराज के जाम पांच गेटों में से एक को सेना की मदद से खोल दिया गया था।

इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के नजदीक ड्रेन के खराब रेगुलेटर को ठीक कर दिया गया था। उसके बावजूद अभी आइटीओ पर विकास मार्ग से पानी अभी नहीं निकला है। राजघाट पर भी पानी भरा हुआ है। आइटीओ से रिंग रोड जाने का, सराय काले खां से आइटीओ जाने का रास्ता बंद है। विकास मार्ग पर भी काफी कम संख्या में वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है। रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलस्तर के बाद बंद हुए थे जल संयंत्र केंद्र

बाढ़ के कारण बृहस्पतिवार को वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला जल शोधन संयंत्र बंद कर दिए गए थे। जिससे राजधानी के सिविल लाइंस क्षेत्र, हिन्दू राव अस्पताल, कमला नगर, पटेल नगर (ईस्ट ववेस्ट ), करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी क्षेत्र, ओल्ड व न्यू राजेंद्र नगर,बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंदरपुरी, शास्त्री नगर, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, माडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग,जहांगीरपुरी, मूलचंद,साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश और केंट के क्षेत्र, सोनिया विहार, यमुना विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क, घोंडा, सीमापुरी में पानी आपूर्ति बाधित हो गई है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को ओखला का संयंत्र शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि जलस्तर 207.7 मीटर तक पहुंचने पर अन्य दोनों संयंत्र शुरू कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि आज दोपहर तक दोनों संयंत्र शुरू हो जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com