इस बार दिवाली में घर जाना नहीं होगा मुश्किल, ये हैं स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इनमें सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई, अजमेर, पटना के लिए इन ट्रेनों में अभी भी सीटें हैं। रेलवे की वेबसाइट www.indianrail.gov.in, irctc.co.in या फिर भारतीय रेलवे के मोबाइल एप से भी सीटों की जानकारी कर सकते हैं। इस बार दिवाली में घर जाना नहीं होगा मुश्किल, ये हैं स्पेशल ट्रेन

 
मुंबई-लखनऊ
– मुंबई से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन पांच अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन नंबर 82907 मुंबई से हर गुरुवार शाम 7:45 बजे चलेगी। दूसरे दिन 7:05 बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ रात 8:40 बजे पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से यह ट्रेन (82908) हर शुक्रवार को रात 10:35 बजे चलेगी। 12:15 बजे कानपुर आएगी और पांच मिनट बाद मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। अगले दिन देर रात 11:05 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें एसी सेकेंड के दो, एसी थर्ड के आठ और स्लीपर के तीन कोच होंगे।
इंदौर-पटना
इंदौर से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन आठ अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन (09305) इंदौर से हर रविवार को सुबह 10 बजे चलेगी। देर रात एक बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन पटना सुबह 12:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में पटना से ट्रेन (09306) हर सोमवार को शाम 5:25 बजे चलेगी। सुबह पांच बजे कानपुर आएगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। रात 10 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसमें एसी सेकेंड काएक, एसी थर्ड के दो, स्लीपर और जनरल श्रेणी के छह-छह कोच होंगे।
रांची-आनंदविहार
रांची से ट्रेन (08617) 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक हर शनिवार को दोपहर 2:05 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 7:05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद आनंद विहार के लिए रवाना होगी। वापसी में आनंद विहार से एक अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक हर रविवार को ट्रेन (08618) रात 10:50 बजे छूटेगी। दूसरे दिन सुबह 5:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। पांच मिनट रुकेगी। रात में 10:30 बजे रांची पहुंचेगी। इसमें एसी-3 का एक, एसी-2 व 3 का संयुक्त कोच एक, जनरल तीन और स्लीपर सात कोच होंगे।
अहमदाबाद-पटना
अहमदाबाद से ट्रेन (09411) 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हर सोमवार को रात 11:25 बजे चलेगी। दूसरे दिन रात 8:05 बजे कानपुर पहुंचेगी और दस मिनट रुकेगी। पटना सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09412) 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर बुधवार को पटना से सुबह 11:35 बजे चलेगी। रात 8:45 बजे कानपुर पहुंचेगी। 10 मिनट बाद रवाना होगी। दूसरे दिन शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एसी-3 के चार, एसी-2 का एक, जनरल के दो और स्लीपर के आठ कोच होंगे।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com