नई दिल्ली: देहरादून के एक होटल में एक युवक ने पहले अपनी छोटी बहन की हत्या की। इसके बाद खुद चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली। बुधवार शाम होटल अजंता में भाई बहन के शव मिलने के मामले में पुलिस ने देर रात यह दावा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उसका गला कटा हुआ था। पूरा कमरा खून से सना था, वहीं उसकी बहन अनामिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अनामिका के पैरों को टायलट के शॉवर की पाइप से बांधा गया था। पुलिस के अनुसार उसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। दरअसल, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।
डीआईजी के अनुसार आलोक ने पिता को एयरफोर्स में चयन होने की झूठी सूचना दी थी। इसी बात को लेकर वह टेंशन में था। लेकिन बहन का कत्ल क्यों किया? इसका जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि होटल के कमरे से दोनों भाई बहन दोपहर करीब 12.53 बजे बाहर निकले थे। उस समय अनामिका काफी खुश थी।
सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक द्वारा बहन की हत्या कर फिर खुद अपना गला रेतने का दावा किया। युवक की पहचान आलोक गौतम (20) और बालिका की शिनाख्त अनामिका गौतम (10) निवासी सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
होटल के कमरे का दरवाजा खुला मिलने और कमरे के हालात के मद्देनजर पुलिस ने पहले इसे डबल मर्डर की घटना माना। बाद में होटल कर्मी के यह खुलासा करने पर कि दरवाजा अंदर से बंद था और उसने मास्टर की से खोला था, साथ ही सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया।