लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में करीब तीन दिन से वन विभाग के साथ पुलिस व सेना को छका रहा तेंदुआ आज जाल तोड़कर एक घर में घुस गया। इस दौरान उसने एसएचओ आशियाना त्रिलोकी सिंह को घायल भी कर दिया है।
त्रिलोकी सिंह ने तेंदुआ पर फायर झोंक दिया, जिसके कारण गोली लगने से वह घायल भी हो गया है। अब वन विभाग के साथ पुलिस की टीम ने उस घर को घेर लिया है, जिसमें तेंदुआ घुसा है। एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर हैं। जिस घर में तेंदुआ घुसा है, वह घर शरीफ खान का है। वहां पर तेंदुआ किचन में है।
लखनऊ में आशियाना के औरंगाबाद में क्षेत्र में तेंदुए को पकडऩे वन विभाग का सारा प्रयास आज बेकार हो गया। तिहरे जाल को तोड़कर तेंदुआ एक घर में गुस गया। वन विभाग के तीन पिंजरे भी बेकार हो गए। तेंदुआ जाल को पार करते हुए गांव में घुस गया। उसने मुन्ना नाम के एक युवक को घायल कर दिया है।
इस दौरान जब उसने एसएचओ त्रिलोक सिंह पर हमला बोला तो उन्होंन फायर झोंक दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ को गोली लगी है और वह घायलावस्था में घर में घुस गया है। तेंदुआ बेहर खुंखार तरीके से गुर्रा रहा है। वन विभाग को कोई भी उपाय नहीं सूझ रहा है गांव के लोगों में भारी आक्रोश है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal