यूं तो प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर और राइटर निक जोनास के रिलेशनशिप के चर्चे तो काफी दिनों से चल रहे हैं, पर अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई खुलासा नहीं किया है। पर जैसे ही प्रियंका निक जोनास को लेकर अपने घर मुंबई पहुंची और उन्हें अपनी मां से मिलवाया। उसके बाद इस रिश्ते को लेकर शायद उनकी झिझक थोड़ी कम हो गई है। मुंबई में यह कपल मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले नजर आया। इसके अलावा प्रियंका निक को अपनी मां के साथ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में डिनर पर भी ले गईं।
मुंबई में साथ दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास। फोटो : योगेन शाह
प्रियंका ने निक के साथ पूरा दिन घर पर बिताया
मुंबई पहुंचने के बाद प्रियंका ने निक और अपनी फैमिली के साथ पूरा दिन बिताया और फिर यह कपल रात को डिनर पर भी गया। डिनर से लौटने के बाद घर पर देर रात प्रियंका और निक साथ ही थे, इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, साथ हैं प्रियंका की मां। फोटो : योगेन शाह
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal