बेल्जियम के ब्रिसेल्स में माता-पिता ने अपने 6 साल के मासूम बच्चे को छोटी सी गलती करने पर 15 घंटों तक कड़ाके की ठंड में बालकनी में खड़ा रखा। इससे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार जुड़वा बच्चों की मां फ्रांस का और सौतेला पिता (21) बेल्जियन का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सौतेल पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जबिक मां अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बता रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि बच्चे की गलती महज इतनी थी कि उसने किचन से खुद खाना लेने की कोशिश की थी। इसी नाराजगी के चलते दोनों ने उसे सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक बालकनी में खड़ा रखा।
इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि मासूम हाइपोर्थमिया का शिकार हो गया और उसकी स्थिति अभी भी काफी गंभीर बनी हुई है। घर में उसकी जुड़वा बहन भी रहती है और आरोपी उसका सौतेला पिता है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दोनों जुड़वा बहनों को घर से निकाल लिया गया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal