पहले दबंगों ने खींचा महिला का दुपट्टा, महिला के विरोध करने पर भरे बाजार में पीटा

नई दिल्ली: UP के मैनपुरी जिले में एक कपल के साथ मारपीट का मामला सामने आया । दबंगों ने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने महिला और उसके पति पर लाठी-डंडे बरसाए। इससे महिला का सिर फट गया और खून निकलने लगा।

ybbसोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों का एक समूह महिला के सिर पर ड़डे से मार रहा है। यह मामला मैनपुरी जिले के किशनी गांव की एक मार्केट का है। जानकारी के अनुसार बाजार में कुछ लोगों ने महिला का दुपट्टा खींचा और जबर्दस्ती छूने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने महिला पर डंडे से हमला कर दिया। वीडियो में महिला के सिर से खून निकलता दिखाई दे रहा है। यही नहीं उन्होंने महिला के पति पर भी हमला किया। कपल की बेटी इस पूरी घटना को देखती रही। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
महिला ने पुलिस को धमकी दी है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर लेगी। किशनी गांव के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आनंद यादव नाम के एक शख्स समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंद यादव इस मामले में मख्य आरोपी है और उसे बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com