मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल प्रियंका के सुर्ख़ियों में होने की वजह यह है कि इस बार प्रियंका अकेले इंडिया नहीं आई हैं, उनके साथ हैं अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास। तभी से इन दोनों सितारों के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं!![]()
बता दें कि प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में जुटने वाली हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में सलमान ख़ान उनके हीरो होंगे। इन सबके बीच ख़बर है कि दो दिन मुंबई में गुजारने के बाद रविवार देर शाम प्रियंका निक जोनास, बहन परिणीति चोपड़ा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ गोवा रवाना हो चुकी हैं। ज़ाहिर है मुंबई और मीडिया से दूर प्रियंका कुछ समय गोवा में बिताना चाहती हैं। इस तस्वीर में आप प्रियंका चोपड़ा को देख सकते हैं, उनके साथ निक भी हैं! दोनों इस मौके पर व्हाईट ड्रेस में नज़र आ रहे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal