उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रविवार को समाजवादी पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अखिलेश गुट ने नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।
मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेश उत्तम अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान उपाध्यक्ष थे। वर्तमान में नरेश कानपुर में रहते हैं। नरेश की सपा के प्रदेश संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है, यही नहीं कुर्मी समुदाय में भी उनकी अच्छी इमेज बताई जाती है।
कुर्मी वोटों पर मजबूत पकड़ी है नरेश का
नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा वर्ग समुदाय से आते हैं। कुर्मी वोटों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले नरेश उत्तम अखिलेश यादव के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान पार्टी में उपाध्यक्ष थे। अखिलेश यादव द्वारा नरेश उत्तम पटेल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद नरेश उत्तम पटेल सपा मुख्यालय पहुंचे। नरेश की सपा के प्रदेश संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है।
प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार
सपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नरेश चंद्र उत्तम ने मुलायम और अखिलेश को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार विकास के दम पर फिर वापसी करेगी। 2017 में समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
कानपुरिया हैं नरेश
नरेश उत्तम कानपुर के नौबस्ता में परिवार समेत रहते हैं। उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। अखिलेश यादव ने उन्हें क्लीन छवि का ईनाम दिया है। मूलरूप से जहानाबाद विधानसभा के लबुसरांय के निवासी हैं नरेश चंद्र उत्तम।
नरेश के पिता का नाम – रोशन लाल है। उनकी उम्र- 51 वर्ष, जन्म स्थान- बिंदकी, उत्तर प्रदेश शिक्षा- एमए, एलएलबी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal