टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते हुए अपने हुनर का जादू बिखरेती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक डांस वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं और ‘घाघरा’ गाने पर जमकर डांस कर रही हैं।
मोनालिसा ने अपने इंस्टग्राम पर डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा दुल्हन की तरह तैयार होकर माधुरी दीक्षित और रणबीर कपूर के गाने ‘घाघरा’ पर जमकर डांस कर रही हैं। मोनालिसा दुल्हन की गेटउप में बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। इसके साथ उन्होंने हाथ में लाल जोड़ा,नथ, मांगटीका और कलीरे भी पहन रखे है। मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
https://www.instagram.com/p/CDByvkBlAuY/?utm_source=ig_embed
मोनालिसा ने टीवी के अलावा भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया हैं। इसके अलावा मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 में भी नजर आ चुकी है। इस शो से उन्हें नई पहचान मिली। इसके बाद वह स्टार प्लस का शो ‘नजर’ में भी दिखाई दी थी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal