मेष : वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय में बढ़ोतरी होगी। भाइयों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष : वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। माता के परिवार से किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता.पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन संभव है।
कर्क : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
सिंह : वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं।
कन्या : नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
तुला : रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।
धनु : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सम्पत्ति से आय वृद्धि हो सकती है।
मकर : मानसिक शांति रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में इच्छाविरुद्ध अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
कुंभ : संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेंगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं गहनों आदि के प्रति रूझान बढ़ सकता है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal