अस्पताल में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुचें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

अस्पताल में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुचें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की घायल साथियों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में मुलाकात की।अस्पताल में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुचें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
राज बब्बर ने उनका हाल जाना और कांग्रेस की ओर से उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां खुद को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने और तब तक 18000 रुपये मानदेय देने की मांग कर रही है। इसे लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज की।

जिसमें कई कार्यकत्रियां घायल हो गईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com