एजेंसी/ वॉशिंगटन : दुनिया भर में अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस को सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन अब उसकी भी सुरक्षा में सेंधमारी हो चुकी है। एक महिला ने व्हाइट हाउस की दीवार के पास से कुछ संदिग्ध सामान निवास के भीतर फेंक दिया।
जिसके बाद काफी देर तक व्हाइट हाउस को बंद रखा गया। संदिग्ध सामान की जांच के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पांस टीम को बुलाया गया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जिस समय ये घटना हुई उस समय ओबामा आर्लिंगटन में भाषण दे रहे थे।
हफ्ते भर के भीतर व्हाइट हाउस की सुरक्षा में हुई यह दूसरी बार सेंधमारी है। बता दें कि इससे पहले बीते सप्ताह व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया था। गोली टलाने वाले व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने जवाबी फायरिंग में जख्मी कर दिया था। उसके बाद भी कई घंटो तक व्हाइट हाउस को बंद रखा गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal